Kapurthala-vande metro
कपूरथला। रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला (Kapurthala) ने 08 महीने की छोटी सी अवधि में उन्नत तकनीक वाली वंदे मेट्रो ट्रेन (Vande Metro Train) सेट का निर्माण करके एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। आरडीएसओ टीम द्वारा विभिन्न परीक्षण किए जाने के लिए इस ट्रेन सेट को रेडिका कपूरथला से रवाना किया गया। पश्चिमी मध्य रेलवे के कोटा मंडल में किए गए स्पीड एवं ब्रेकिंग डिस्टेंस ट्रायल के दौरान इस ट्रेन ने 145 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की।
आरसीएफ द्वारा निर्मित वंदे मेट्रो ट्रेन सेट के डिब्बों में 100 व्यक्तियों के बैठने की और 180 व्यक्तियों के खड़े होने की क्षमता है। यह ट्रेन सेट अत्याधुनिक संरक्षा उपकरणों और कई नई यात्री सुविधाओं से लैस है । भुज-अहमदाबाद के बीच वर्तमान में चल रही वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 कोच हैं और इसकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसकी यात्री क्षमता 3602 है। इसके विपरीत, आरसीएफ द्वारा निर्मित नई वंदे मेट्रो में कोचों की संख्या (16) और 4364 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होगी तथा इसकी गति 130 किमी प्रति घंटा होगी।
Next Story