✕
अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा का आयोजन
By EditorialPublished on
अग्रसेन जयंती (Agrasen Jayanti) पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट की अंधेरी, लोखंडवाला समिति ने शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा अंधेरी के सेलिब्रेशन क्लब से होकर रिक्रिएशन क्लब तक आयोजित की गई।

x

मुंबई। अग्रसेन जयंती (Agrasen Jayanti) पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट की अंधेरी, लोखंडवाला समिति ने शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा अंधेरी के सेलिब्रेशन क्लब से होकर रिक्रिएशन क्लब तक आयोजित की गई। संस्था का यह प्रथम आयोजन था। शोभायात्रा में सैकड़ों अग्रबन्धुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक भारती लवेकर ने किया। कार्यक्रम में अग्रोहा विकास ट्रस्ट मुंबई के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। अन्य अतिथियों में रेखा गोयल, अल्केश अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पदम गुप्ता, एस. के. गुप्ता, मंत्री कमल गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य रवि अग्रवाल, सुशील गोयल, परमात्मा अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, शशिकांत डालमिया, सुखदेव अग्रवाल, सुनील गुप्ता आदि ने कार्यक्रम का आयोजन किया। अल्केश अग्रवाल, रेखा गोयल, रवि अग्रवाल आदि का सत्कार किया गया। संचालन त्रिलोक सिरसलेवाला ने किया।
Next Story
Related News
X

