✕
डोंबिवली में पद्मावती एकासन
By EditorialPublished on
डोंबिवली उपसंघ में महासती कुमुदलता महाराज के मार्गदर्शन में पद्मावती एकासन (Padmavati Ekasana) कार्यक्रम में बडी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत व चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डाँगी ने बताया कि साध्वी राजकीर्ति मसा ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन की डायरी का पहला पन्ना जन्म है।

x

मुंबई। डोंबिवली उपसंघ में महासती कुमुदलता महाराज के मार्गदर्शन में पद्मावती एकासन (Padmavati Ekasana) कार्यक्रम में बडी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत व चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डाँगी ने बताया कि साध्वी राजकीर्ति मसा ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन की डायरी का पहला पन्ना जन्म है। अंतिम पन्ना मृत्यु है। बीच के पन्नों को हमें अच्छे कार्यों से भरना है तभी हमारा जीवन सार्थक होगा। साध्वी पदम कीर्ति ने पद्मावती एकासन की आराधना कराई। संघ मंत्री मनोज कागरेचा के अनुसार महामंगलकारी अनुष्ठान में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए आदेश्वर पार्श्वनाथ सेवा ट्रस्ट चित्तौड़गढ़ ने संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत को दानवीर भामाशाह रत्न, चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डांगी को युवारत्न भामाशाह, मोनिका सिसोदिया को सेवा रत्न से समानित किया।
यह जानकारी संघ कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा ने दी।
Next Story
Related News
X

