pm modi
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 9 और 10 अक्तूबर को लंदन (london) में होने वाले न्यायविदों (jurists) और लेखकों (writers) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर आयोजकों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि वैश्विक शांति उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने लिखा कि हमारे सामूहिक प्रयासों की सफलता राष्ट्र और समुदायों के बीच एकता और सहयोग पर निर्भर करती है। सम्मेलन के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता और अंतरराष्ट्रीय न्यायविद परिषद और अंतरराष्ट्रीय लेखक आयोग के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल को लिखे पत्र में प्र.म. मोदी ने लिखा कि वैश्विक शांति उज्ज्वल भविष्य के लिए मौलिक है। उन्होंने लिखा कि हमारे साझा प्रयास एकता पर निर्भर करते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध (Lord Buddha) और महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) से प्रेरणा लेकर शांति के लिए भारत की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। प्र.म. ने लिखा कि मुख्य न्यायाधीश, मंत्री, संसद सदस्यों, बार नेताओं, लेखकों, संपादकों और कानून शिक्षकों की सामूहिक विशेषज्ञता वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने वाली नीतियों को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण है।
Editorial

Editorial

Next Story