mewar bhavan
मुंबई। श्री अम्बेश सौभाग्य मेवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट गोरेगांव मुंबई कार्यकारिणी की मीटिंग शनिवार को हुई, जिसमे वित्तीय वर्ष 2023-24 का अंकेक्षित लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा रविवार 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मेवाड़ भवन गोरेगांव मे रखने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में दिलीप नाबेड़ा, भगवती पोखरणा, बसन्तीलाल चपलोत, देवीलाल वड़ाला, लक्ष्मीलाल बडालमिया, नरेंद्र नवलखा, प्रह्लाद सिंघवी, सुरेश सिंघवी, राकेश मेड़तवाल उपस्थित रहे। यह जानकारी भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story