✕
राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ 'अध्यात्म से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज' ग्लोबल समिट में भाग लिया
By EditorialPublished on
राज्यपाल (Governor) हरिभाऊ बागडे (haribhau Bagde) ने शुक्रवार को आबू रोड में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ( President Smt. Draupadi Murmu) के साथ अध्यात्म से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषयक ग्लोबल समिट में भाग लिया।

x
जयपुर (कास)। राज्यपाल (Governor) हरिभाऊ बागडे (haribhau Bagde) ने शुक्रवार को आबू रोड में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ( President Smt. Draupadi Murmu) के साथ अध्यात्म से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषयक ग्लोबल समिट में भाग लिया।
बागडे ने इस पर वैश्विक परिचर्चा में अपने विचार रखते हुए कहा कि अध्यात्म भारत की वह सुदृढ़ परंपरा है जिसके जरिए जीवन की उत्कर्ष राहों का निर्माण किया जाता रहा है। उन्होंने कहा की अध्यात्म जीवन की नैतिकता है। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की राहों का निर्माण अध्यात्म में निहित शक्ति ही है।
बागडे ने भारतीय ज्ञान परंपरा की चर्चा करते हुए अध्यात्म से जुड़े मानवीय मूल्यों है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म भारतीय जीवन का अंग है। हमारी संस्कृक्ति में व्यक्ति की बजाय मनुष्य बनने पर जोर दिया गया है।
मनुष्य बनने का अर्थ है, अपने लिए नहीं सम्पूर्ण समाज के लिए जीना। यही भारतीय संस्कृति है, जिससे स्वच्छ और छ स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता जैविक फल, सब्जी और खेती प्रकृति का वरदान, इसे अपनाएं राज्यपाल ने इससे पहले आबू रोड स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के जैविक खेती उद्यान 'राजऋषि आदर्श वाटिका' का अवलोकन किया। उन्होंने वहां रसायन रहित खेती, फल, सब्जी आदि के उत्पादन उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, रास्यानिक खेती के उत्पादनों से असाध्य रोगों से बचाव का उपाय जैविक खेती ही है। इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। इससे पहले उन्होंने वहां वृक्षारोपण भी किया।
राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ मानगढ़ धाम में धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ मानगढ़ धाम पहुँचे। उन्होंने वहाँ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के साथ मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) में गोविंद गुरु की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मानगढ़ धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने वहाँ गोविंद गुरु के आध्यात्मिक विचारों, संप सभा और मानगढ़ धाम के इतिहास से जुड़े प्रसिद्ध स्थलों का भी अवलोकन किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
