gst
मुंबई। जीएसटी (GST) महानिदेशक ने देश की 300 कंपनियों, उनकेप्रमोटरों और निदेशकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कंपनियों (Company) और उनके संबंधित पदाधिकारियों पर गलत तरीके से केंद्रीय वस्तुएवं सेवा कर (central goods and services tax) (जीएसटी) रिटर्न जमा करने और इसके माध्यम सेअवैध तरीके से इनपुट क्रेडिट प्राप्त करके सरकारी खजाने को चूनालगाने का आरोप लगाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नोटिस में कहा गया है किकंपनियों द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट के रूप में वसूली गई राशि पर100% जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, खबर है कि जिन कंपनियोंको नोटिस मिला है, वे भी कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं।
मालूम हो कि इनपुट टैक्स क्रेडिट उन कंपनियों को दिया जाता हैजिनकी वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला में अनुकूल अनुपात होता है।हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, कुछ कारोबारियों ने फर्जीकंपनियां स्थापित करके और केवल कागजी लेनदेन दिखाकरकरोड़ों रुपये का इनपुट क्रेडिट प्राप्त किया था। ऐसी कंपनियों केनिदेशकों को जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार भी कियाथा। अब विभाग ने इनपुट टैक्स चोरी के मुद्दे से निपटना शुरू करदिया है और उसी के तहत ये नोटिस जारी किए गए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story