✕
1.40 करोड़ रुपये के स्वर्णाभूषणों का गबन
By EditorialPublished on
कालबादेवी (Kalbadevi) में एक जूलर (jeweler) से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी (cheating) और धोखाधड़ी (fraud) के आरोप में एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में दो लोगों केखिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जूलरी कारोबारी के कर्मचारी ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक जूलर की मदद से यह ठगी की है। बुधवार को शिकायतकर्ता के कर्मचारी गुणवंत सिंह (40) औरकारोबारी जीतेंद्र सिंह राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

x
मुंबई। कालबादेवी (Kalbadevi) में एक जूलर (jeweler) से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी (cheating) और धोखाधड़ी (fraud) के आरोप में एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में दो लोगों केखिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जूलरी कारोबारी के कर्मचारी ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक जूलर की मदद से यह ठगी की है। बुधवार को शिकायतकर्ता के कर्मचारी गुणवंत सिंह (40) औरकारोबारी जीतेंद्र सिंह राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कारोबारी अरविंद मोखम सिंह चोरडिया (40) की शिकायत केमुताबिक, 5 जनवरी 2021 से 21 जनवरी 2023 के बीच यह ठगी की गई है। आरोपी गुणवंत घाटकोपर में रहता है और बतौर कर्मचारी जूलरी कारोबारी के यहां काम करता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी पर उनका विश्वास जम गया था। इसी का फायदा उठाते हुये आरोपी ने तमिलनाडु के जूलर जितेंद्र सिंह राव केसाथ सांठगांठ कर कर्मचारी को सौंपे गये एक करोड़ 40 लाख रूपये कीमत के 182 तोला सोने का गबन किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है

Editorial
Next Story
Related News
X
