✕
तीन रियल एस्टेट कंपनी के निदेशकों पर 19 लोगों से 12.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज
By EditorialPublished on
मालाड पुलिस (Malad Police) ने मंगलवार को एक रियल एस्टेट कंपनी (Real Estate company) के तीन निदेशकों के खिलाफ 19 लोगों से 12.50 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया है।

x

मुंबई। मालाड पुलिस (Malad Police) ने मंगलवार को एक रियल एस्टेट कंपनी (Real Estate company) के तीन निदेशकों के खिलाफ 19 लोगों से 12.50 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 19 फ्लैट खरीदारों के नाम पर एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से फ्लैट बनाने के नाम पर लोन लिया था, लेकिन प्रोजेक्ट को पूरा करने के बजाय उन्होंने पैसे का दुरुपयोग निजी लाभ के लिए किया।
पुलिस ने मालाड (पश्चिम) निवासी 44 वर्षीय कृष्णा गौड़ की शिकायत पर प्रक्षाल वनवत, रणविजय सिंह और राहुल जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2016 में वनवत, जो ऋषभराज के लिए टफकॉन्स सिटी होम्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था, ने मालाड जय अमृत हाउसिंग सोसाइटी के 19 सदस्यों के साथ एक बिक्री समझौता किया और एक पुनर्विकास परियोजना में पैसा लिया।
वनवत ने कथित तौर पर सिंह और जैन के साथ मिलकर साजिश रची और रिलायंस होम फाइनेंस से 12.50 करोड़ रुपये का लोन लिया। पुलिस शिकायत में कहा गया है कि कर्ज लेते समय तीनों ने 21 नवंबर, 2017 को फाइनेंस कंपनी के साथ एक समझौता किया और हाउसिंग सोसाइटी के 19 सदस्यों को कर्जधारक के रूप में दिखाया।
शिकायतकर्ता ने एफआईआर में आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने बाद में फाइनेंस कंपनी को ऋण चुकाने में चूक की और ऋण के पैसे का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया। इस तरह से आरोपियों ने हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों का विश्वास तोड़ा और उनके साथ धोखाधड़ी की। मालाड पुलिस ने मंगलवार को तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
