✕
महामंगलकारी अनुष्ठान में उमड़े देश भर से आए श्रद्धालु
By EditorialPublished on
Mahamangalkari ritual- डोंबिवली कल्याण में पहली बार संपूर्ण जैन विधि से निशुल्क महाकुंभ स्वरूप रिद्धि सिद्धि प्रदायक भगवान श्रीअरिष्ठनेमी, श्रीपार्श्वनाथ महामंगलकारी अनुष्ठान बुधवार को सुबह 6.35 बजे से शुरू होकर गुरूवार सुबह संपन्न हुआ। श्रमण संघीय जैन दिवाकर दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

x

मुंबई। डोंबिवली कल्याण में पहली बार संपूर्ण जैन विधि से निशुल्क महाकुंभ स्वरूप रिद्धि सिद्धि प्रदायक भगवान श्रीअरिष्ठनेमी, श्रीपार्श्वनाथ महामंगलकारी अनुष्ठान बुधवार को सुबह 6.35 बजे से शुरू होकर गुरूवार सुबह संपन्न हुआ। श्रमण संघीय जैन दिवाकर दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डोंबिवली उपसंघ, चातुर्मास समिति, अनुष्ठान समिति के तत्वावधान एवं साध्वीवृंद कुमुदलता मसा महाप्रज्ञा मसा पद्मकीर्ति मसा व राजकीर्ति मसा के सान्निध्य में आयोजन किया गया।
अनुष्ठान के दौरान प्रथम कलश की स्थापना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आशा विजयवर्गीय ने किया।
अनुष्ठान में सिंधनूर, रायचूर, गंगावती, मुंबई, वसई, बेंगलूरु, पुणे, हैदराबाद, चित्तौड़ एवं अहमदनगर समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात तथा तमिलनाडु के आराधकों ने अनुष्ठान में डुबकी लगाई। संचालन हस्तीमल खटोड़ व घनश्याम दोषी ने किया।
जगत कल्याण में स्वयं का कल्याण
24 घंटे तक महासती कुमुदलता के सानिध्य में चले अनुष्ठान में लगभग तीन हजार पंजीकृत लोगों की उपस्थिति रही। महासती ने कहा कि यह अनुष्ठान हम जगत के कल्याण के लिए कर रहे हैं और जब हम दूसरों के कल्याण की भावना के साथ कोई कार्य करते हैं तो स्वयं का कल्याण निश्चित होता है। उन्होंने कहा कि आज आप सभी की अपार उपस्थिति ने इस बात को सिद्ध किया है कि धर्म का स्थान मानव जीवन में पहला है। महासती ने सभी को संकल्प देकर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी को आध्यात्मिक सामग्री के किट प्रदान किए गए। सभी व्यक्तियों ने 180 माला का जाप कर अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।
अनुष्ठान एक संजीवनी बूटी
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अनुष्ठान एक संजीवनी बूटी है। अनुष्ठान से मैं खुद ऊर्जा लेने आता हूं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गौमाता को उच्च दर्जा देकर एकनाथ शिंदे की सरकार ने एक अनुपम उदाहरण पेश किया है। विजयवर्गीय ने महासती के सानिध्य में प्राप्त होने वाले अनुभवों को भी साझा करते हुए उन्हें वर्तमान समय के महान संतों की श्रेणी का बताया।
स्वागताध्यक्ष परिवार ने किया सम्मान
आयोजन के समारोह अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य अतिथि विवेक विजयवर्गीय, एस एल पोखरना, समारोह श्रंगार रमेश फिरोदिया, विनोद मांडोत, अकित अग्रवाल, ज्ञानचंद बोहरा,एम, इंदरचंद बाफना, नरेश काकरिया सहित समापन समारोह के समारोह अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा, मुख्य अतिथि विमल बोल्या जयंती लाल कुकडा का सम्मान वर्षावास के मुख्य लाभार्थियों का स्वागत अध्यक्ष परिवार के रोशनलाल कंवर बाई महाविर मेना विमल प्रियंका आदिता दक्षिता झील लव्यम डाँगी परिवार ने किया।
सक्रिय रहा डोंबिवली उपसंघ व अनुष्ठान समिति
कार्यक्रम सफल बनाने डोंबिवली उपसंघ अध्यक्ष बंसतीलाल चपलोत, चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डाँगी, संघ मंत्री मनोज कागरेचा, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा, चातुर्मास समिति मंत्री आंनद बडोला, कोषाध्यक्ष भावेश बोल्या के नेतृत्व में बख्तावरमल सिसोदिया, महेंद्र चपलोत, जयंतीलाल सिसोदिया, वैशाली चपलोत, आशा बदामा, सीमा सियाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेश पानगड़िया, गौतम बाबेल, दीपक गोखरू, कन्या मंडल की निकिता सिसोदिया, इशिका सियाल, काजल चौहान व राष्ट्रीय महामंगलकारी अनुष्ठान समिति चेयरमेन दीपचंद लुनिया अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ कार्याध्यक्ष राजेंद्र सुराणा महामंत्री सुनील बोहरा, कोषाध्यक्ष अशोक श्रीश्रीमाल, उपाध्यक्ष संतोष गुगले, सोहन कोठीफोडा, आदेश्वर पार्श्व सेवा ट्रस्ट के दामोदर लढ्ढा, अशोक श्रीश्रीमाल, पवन कोचेटा, व्यवस्था समिती के राजेन्द्र चपलोत, लोकेश कागरेचा, देवीलाल बोहरा, किरण बम्ब, इन्दरमल वडालमीया, कालुलाल बोहरा,महावीर सुराणा, राकेश चपलोत, राकेश पालरेचा, राजेश वदामा, आशिष बोहरा, हितेश सिसोदिया, जोनु मारू, सुभित बापना, देवेन्द्र संचेती, महेंद्र बोहरा, पंकज मेहता, राजेश शिशोदिया, मनोज सामर, दिनेश वडालमिया आदि सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
