img
मुंबई। तेरापंथी सभा मुम्बई के ज्ञानशाला विभाग ने बाल संस्कार निर्माण हेतु 9 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए त्रिदिवसीय आवासीय शिविर "तेजस्वी भव" का आयोजन कांदिवली भवन में किया। साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा आदि ठाणा 6 के मार्गदर्शन से मुम्बई ज्ञानशाला की आंचलिक संयोजिका राजश्री कच्छारा, आंचलिक सहसंयोजिका अंजु चौधरी, विभागीय संयोजिका चंचल परमार, विभागीय सह संयोजिका शीतल सांखला, संगीता बाफना के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ।
प्रेक्षा प्रशिक्षक सायरा बैद ने प्राणायाम व आसन करवाए। तेरापंथी सभाध्यक्ष माणक धींग और महामंत्री दिनेश सुतरिया ने विचार रखे। साध्वी मंगल प्रज्ञा ने तेजस्वी भव अर्थात तेज सम्पन्न बनने के 3 सूत्र बताए और बच्चो को सही राह पर चलने की प्रेरणा प्रदान की। साध्वी चैतन्य प्रभा ने 25 बोल पर रोचक क्विज रखी। साध्वी सुदर्शना प्रभा ने गीतिका का संगान किया। साध्वी राजुल प्रभा ने तेरापंथ दर्शन के बारे में बताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांदरतन दुग्गड़, प्यारचंद मेहता, दलपत बाबेल, सुनीता परमार, महासभा से के.एल. परमार, जयंती लाल बरलोटा, भगवतीलाल धाकड़ की उपस्थिति रही। संचालन चंचल परमार और संगीता बाफना ने किया। आभार ज्ञापन अंजु चौधरी एवं रेखा खाब्या ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story