Jain International Trade Organization
मुंबई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (Jain International Trade Organization) द्वारा मुंबई के बांद्रा में शुभारंभ नाम से मुंबई जोन चैप्टर के मेगा संयुक्त स्थापना और शपथ ग्रहण समारोह के तहत विभिन्न चैप्टर का इंस्टालेशन कार्यक्रम यादगार रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने एक स्वर में जीतो को मजबूत बनाने के लिए अपनी बात कही। पुरुषों के साथ-साथ महिला विंग की पदाधिकारी की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही। संचालन विजय जैन ने किया।
नया दौर नई उड़ान - ललित डाँगी
कार्यक्रम के पहले चरण में जीतो अपेक्स के जनरल सेकेट्ररी ललित डाँगी ने संगठन के सेवा कार्यों तथा विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि जीतो जैसे सशक्त संगठन की भविष्य के लिए लंबी सोच पर आधारित, सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, व्यापार आदि की योजनाएं इतिहास रचने जा रही है। डांगी ने कहा कि नया दौर नई उड़ान के साथ जीतो ने बहुत कम समय में जो कार्य किए हैं, वह हम सभी के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि अभी तो हमारी शुरुआत हुई है। हमें और भी बड़ा सफर तय करना है।
चेप्टर का शपथ ग्रहण
इस अवसर पर विजय भंडारी द्वारा गोरेगांव चेप्टर के अध्यक्ष बीसी जैन, जुहू चैयरमैन कांतिकारी जैन, किविन नेकलेस चैयरमैन राकेश जैन, वालकेश्वर चैयरमैन राकेश जैन, ठाणे चैप्टर चैयरमैन महावीर जैन, मुलुंड चैयरमैन राकेश दोशी, मिड टाउन चैयरमैन सुरेश जैन, घाटकोपर चैयरमैन महेंद्र चोरड़िया, नवी मुम्बई चैयरमैन महेंद्र चोरड़िया, कल्याण डोंबिवली चैयरमैन बंसतीलाल चपलोत को उनकी टीम के साथ शपथ ग्रहण करवाया गया।
कुमार विश्वास से गुलजार हुआ समारोह
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कवि डॉ कुमार विश्वास ने मारवाड़ी समाज की काबिलियत और चतुराई पर कई सारे किस्से कहानियां पढ़कर कार्यक्रम को खुशनुमा माहौल दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी चिर परिचित कविताओं व भगवान राम पर आधारित आध्यात्मिक गीतों से भाव विभोर कर दिया। गायक भाविन शास्त्री ने गीत संगीत के माध्यम से समाँ बांधे रखा।
विश्व स्तर पर नवकार महामंत्र दिवस - पृथ्वीराज कोठारी
अपेक्स चैयरमैन पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि हर चैप्टर का कार्यालय बनाना, विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन व योजनाओं का सशक्तिकरण हमारा पहला उद्देश्य है।कोठारी ने विश्व स्तर पर नवकार महामंत्र दिवस मनाने की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र कार्यक्रम इतिहास रचेगा। यह आयोजन सभी को एक सूत्र में जोड़ेगा, जिससे जैन समाज की सामाजिक व आध्यात्मिक शक्ति का अनुपम स्वरूप देखने को मिलेगा।
समाज का कल्याण करना हमारा लक्ष्य - विनय जैन
जीतो मुंबई जोन मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ विनय जैन ने कहा कि हमें बहुत कुछ करना है। सभी को स्कूल कालेज होस्पिटल व अन्य योजनाओं को आगे बढाने के लिए साथ आना होगा व योगदान देना होगा। 2 साल के कार्यकाल में कई नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, यही हमारा लक्ष्य है। जैन ने युवाओं को जोड़ने, आवास योजना व खारघर परियोजना आदि के बारे में जानकारी दी।
इनकी रही मौजदूगी
इस अवसर पर जीतो अपेक्स बोर्ड के चैयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, वाइस चेयरमैन हिमांशु शाह, प्रेसिडेंट विजय भंडारी, वाईस प्रेसिडेंट कमलेश सोजतिया, नरेंद्र श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष संपत चपलोत, धर्मेंद्र जैन, डायरेक्टर अशोक मेहता, अश्विनी जैन, जितेन्द्र भंडारी, दर्पण जैन, धीरज छाजेड़, हेम छाजेड़, हितेंद्र मेहता, हितेश मेहता, जितेन्द्र मुणोत, ख्यालीलाल तातेड, खुशल कांकरिया, ललित बी शाह, महावीर चपलोत, मनीष जैन, नरेंद्र सामर, निश्चल जैन, नितिन जैन, प्रविण बाफना, प्रविण धोका, राजेंद्र जैन, शैलेश हिरण, सुजित भटेवरा, राजेंद्र सांखला, सुनिल दुग्गड़, जयंती मेहता, मिनल खोना, सोरभ बोहरा, संजय लोढा़, मुंबई जोन मैनेजिंग कमेटी के अशोक मेहता, ताराचंद गन्ना, रमेश रांका, अशोक छाजेड़, प्रदीप रांका, विजय जैन, आशीष बकलवाल, अंकित जैन, प्रमोद मेहता, मुकेश देसाई, वैभव जैन, राकेश चोपड़ा, सुरेंद्र दशाणी, अनिल सहलोत, शिल्पीन तातेड़, प्रीति गांधी, आविश जैन, नरेश जैन, भरत जैन, चिराग जैन, महेंद्र जैन, किशोर खाब्या आदि उपस्थिति रही।
Next Story