✕
गुरफान ने सलमान को दी जान से मारने की धमकी हुआ गिरफ्तार
By EditorialPublished on
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के फोन पर दी गई है। धमकी देने वाले शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

x

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के फोन पर दी गई है। धमकी देने वाले शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की टीम ने नोएडा के सेक्टर 39 से गुरफान खान उर्फ मोहम्मद तैयब को गिरफ्तार किया है। उसने ही जीशान सिद्दीकी के दफ्तर में फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस ने नोएडा पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे नोएडा सेक्टर 39 से दबोच लिया गया। अब पुलिस उसके अन्य साथियों व गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।
Next Story
Related News
X

