✕
धनतेरस के दिन एमसीएक्स पर सोना वायदा में रु.169 और चांदी वायदा में रु.944 की तेजीः क्रूड ऑयल रु.47 बढ़ा
By EditorialPublished on
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 43767.64 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 10215.38 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 33550.58 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ।

x

मुंबई। देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 43767.64 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 10215.38 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 33550.58 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स नवंबर वायदा 19720 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 838.11 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 6896.76 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा 78643 रुपये पर खुलकर, 78888 रुपये के दिन के उच्च और 78630 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचकर, 78566 रुपये के पिछले बंद के सामने 169 रुपये या 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 78735 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा गोल्ड-गिनी अक्टूबर वायदा 25 रुपये या 0.04 फीसदी की मंदी रही और यह कॉन्ट्रैक्ट 63410 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि गोल्ड-पेटल अक्टूबर वायदा 10 रुपये या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 7783 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। सोना-मिनी अक्टूबर वायदा सत्र के आरंभ में 78438 रुपये पर खूलकर, 78633 रुपये के दिन के उच्च और 78421 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 304 रुपये या 0.39 फीसदी की तेजी के संग 78463 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया।
चांदी के वायदाओं में चांदी दिसंबर वायदा 97597 रुपये पर खूलकर, 98460 रुपये के दिन के उच्च और 97270 रुपये के नीचले स्तर पर पहुंचकर, 97424 रुपये के पिछले बंद के सामने 944 रुपये या 0.97 फीसदी की मजबूती के साथ 98368 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी नवंबर वायदा 915 रुपये या 0.94 फीसदी बढ़कर 98147 रुपये प्रति किलो बोला गया। जबकि चांदी-माइक्रो नवंबर वायदा 897 रुपये या 0.92 फीसदी की मजबूती के साथ 98132 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
मेटल वर्ग में 1908.26 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा अक्टूबर वायदा 4.6 रुपये या 0.58 फीसदी की मजबूती के साथ 800 रुपये प्रति किलो के भाव से कारोबार हो रहा था। जबकि जस्ता अक्टूबर वायदा 1.55 रुपये या 0.53 फीसदी की तेजी के संग 291.95 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। इसके सामने एल्यूमीनियम अक्टूबर वायदा 5 पैसे या 0.02 फीसदी के सुधार के साथ 239.6 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा अक्टूबर वायदा 35 पैसे या 0.2 फीसदी की नरमी के साथ 178 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा।

Editorial
Next Story
Related News
X
