✕
कांदिवली में सांप्रदायिक सौहार्द्र दिवस का आयोजन
By EditorialPublished on
अणुव्रत समिति मुम्बई ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का पहला दिन साम्प्रदायिक सौहार्द्र दिवस (Communal Harmony Day) के रूप में तेरापंथ भवन कांदिवली में मनाया। मंगलाचरण पुष्पा डिम्पल शिलू जैन ने किया। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन पारस दुग्गड ने किया।

x

मुंबई। अणुव्रत समिति मुम्बई ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का पहला दिन साम्प्रदायिक सौहार्द्र दिवस (Communal Harmony Day) के रूप में तेरापंथ भवन कांदिवली में मनाया। मंगलाचरण पुष्पा डिम्पल शिलू जैन ने किया। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन पारस दुग्गड ने किया। अध्यक्ष रोशन मेहता ने स्वागत किया। साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा की सहवर्ती साध्वी डा.राजुल प्रज्ञा ने अणुव्रत को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, मनोहर गोखरू, ख्यालीलाल कोठारी, किशोर धाकड़, कंचन सोनी, कांदिवली सभाध्यक्ष ज्ञान भंडारी, राकेश, ज़वरीमल नोलखा, जितेंद्र सेठिया, बोरिवली सभाध्यक्ष संगीता सिंघी, कांदिवली महिला मंडल अध्यक्ष विभा आदि की उपस्थिति रही। आभार समिति मंत्री राजेश चौधरी ने किया। संचालन राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चपलोत ने किया। उपरोक्त जानकारी सुशील हिरण ने दी।
Next Story
Related News
X

