✕
कार की जल्दी डिलीवरी का झांसा देकर, जूलर से 26.71 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
मालाड पुलिस ने नई बुक की गई कार की जल्द से जल्द डिलीवरी का झांसा देकर जूलर से 26.71 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में, मितेश जैन (34) ने कहा कि उन्होंने जून 2023 में इनोवा हाइक्रॉस बुक की थी।

x

मुंबई। मालाड पुलिस ने नई बुक की गई कार की जल्द से जल्द डिलीवरी का झांसा देकर जूलर से 26.71 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अपनी शिकायत में, मितेश जैन (34) ने कहा कि उन्होंने जून 2023 में इनोवा हाइक्रॉस बुक की थी। हालांकि, प्रतीक्षा अवधि लगभग दो साल थी। जैन थोड़ा जल्दी डिलीवरी चाहते थे। उनके एक दोस्त ने उन्हें इसके लिये आरोपी तरण सिंह के बारे में जानकारी दी। तरण सिंह ने जैन को आश्वासन दिया था कि वह कार की डिलीवरी जल्दी करा देगा। जैन ने इसके लिये अपनी कंपनी के खाते से 14.71 लाख रुपये सिंह के खाते में ट्रांसफर किये थे। हालांकि, जब एक महीने के बाद जैन ने सिंह से इस बारे में बात की तो सिंह ने और इंतजार करने के लिये कहा।
एक और महीना बीत गया, जिसके बाद सिंह ने जैन से कहा कि कार डिलीवरी के लिये तैयार है और इसके लिये पूरा भुगतान करने की मांग की। जूलर जैन ने इसके बाद और 15 लाख रूपये आरोपी को हस्तांतरित किये। सिंह ने अगले दिन कार की डिलीवरी करने का आश्वासन दिया। इस तरह, सिंह डिलीवरी के बजाये लगातार बहाने बनाता रहा। आखिरकार तंग आकर जैन ने अपने पैसे वापस मांगे लेकिन सिंह ने केवल 3 लाख रुपये ही वापस किये। परेशान होकर जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Editorial
Next Story
Related News
X
