✕
देलवाड़ा जैन मित्र मंडल की मीटिंग संपन्न
By EditorialPublished on
देलवाड़ा जैन मित्र मंडल (Delwara Jain Mitra Mandal) मुंबई की कार्यकारिणी की वार्षिक मीटिंग अध्यक्ष प्रकाश बोकड़िया के नेतृत्व में घाटकोपर में रखी गई। मीटिंग में वार्षिक स्नेह सम्मेलन करने पर विचार किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

x

मुंबई। देलवाड़ा जैन मित्र मंडल (Delwara Jain Mitra Mandal) मुंबई की कार्यकारिणी की वार्षिक मीटिंग अध्यक्ष प्रकाश बोकड़िया के नेतृत्व में घाटकोपर में रखी गई। मीटिंग में वार्षिक स्नेह सम्मेलन करने पर विचार किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। मंडल की आगामी जनरल मीटिंग में सम्मेलन की रुपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इस अवसर पर फतेहलाल मेहता, मोहनलाल गे लोढ़ा, श्याम एम सिंघवी, सुरेश डी सिंघवी, लोकेश लोढ़ा, श्याम डी सिंघवी, संजय लोढ़ा, प्रकाश बोकड़िया, मंत्री नरेश कटारिया, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बोकड़िया, गोपाल खेतपाल्या, कृष्णकांत लोढ़ा, गोपाल बोकड़िया, हार्दिक मांडावत, जयंती खेतपाल्या, महेंद्र छाजेड़, शांतिलाल वडाला, विजय लोढ़ा, विनोद मेहता आदि उपस्थित थे। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Next Story
Related News
X

