✕
सवा करोड़ के स्वर्णाभूषणों की ठगी के आरोप में मामला दर्ज
By EditorialPublished on
बिक्री के लिये सवा करोड़ के स्वर्णाभूषण (gold jewelery) लेकर भुगतान नहीं कर ठगी करने के आरोप में विक्रमसिंह राव नामक जूलरी कारोबारी के विरुद्द एलटी मार्ग पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। विक्रम सिंह फरार है। आरोपी जूलर विक्रम सिंह को पुलिस तलाश रही है।

x

मुंबई। बिक्री के लिये सवा करोड़ के स्वर्णाभूषण (gold jewelery) लेकर भुगतान नहीं कर ठगी करने के आरोप में विक्रमसिंह राव नामक जूलरी कारोबारी के विरुद्द एलटी मार्ग पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। विक्रम सिंह फरार है। आरोपी जूलर विक्रम सिंह को पुलिस तलाश रही है।
जून माह में विक्रम सिंह ने शिकायतकर्ताओं से बिक्री के लिए सवा दो किलो वजन के स्वर्णाभूषण लिये थे। उसने एक महिने में स्वर्णाभूषण अथवा स्वर्णाभूषणों का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। इनमें से 529 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषणों का भुगतान आरोपी जूलर ने किया लेकिन बाकी 1735 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषणों की बकाया सवा करोड़ रुपये का भुगतान उसने नहीं किया। आरोपी ने स्वर्णाभूषण भी नहीं लौटाये। इस बाबत शिकायतकर्ता जब भी आरोपी जूलर से संपर्क करता तो वह बहाने बनाकर टालमटोल किया करता। बाद में आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
