Saar Sambhal Yatra
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद् (Terapanth Yuvak Parishad) की सार संभाल यात्रा (Saar Sambhal Yatra) पनवेल पहुंची। लकी कोठारी, रवि डोसी, महेश परमार, मयंक धाकड़, अर्जुन सोनी, राजेश भटेवरा, प्रशांत तातेड की उपस्थिति रही। सभी क्षेत्रीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विचार रखे। पनवेल परिषद अध्यक्ष विमल बापना ने स्वागत किया। मंत्री जितेंद्र बाबेल ने परिषद कार्यकाल में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभाध्यक्ष चतरलाल मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष भारती बाफना, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका रीता कच्छारा, तारा देवी चौधरी ने विचार रखे। उपाध्यक्ष नरेंद्र गुंदेचा ने आभार ज्ञापन किया। संचालक प्रमोद छाजेड़ ने किया।
Next Story