✕
राजस्थानी महिला की कथित खुदकुशी के मामले में पति गिरफ्तार, सास-ससुर पर भी मामला दर्ज
By EditorialPublished on
साकीनाका पुलिस ने रविवार को एक शख्स को अपनी पत्नी की हत्या करने और उसे आत्महत्या का रूप देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के सास-ससुर पर भी हत्या में मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि यह परिवार मूलत: राजस्थान का रहनेवाला है।

x

मुंबई। साकीनाका पुलिस ने रविवार को एक शख्स को अपनी पत्नी की हत्या करने और उसे आत्महत्या (Rajasthani woman suicide case) का रूप देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के सास-ससुर पर भी हत्या में मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि यह परिवार मूलत: राजस्थान का रहनेवाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अक्तूबर को सखाराम चौधरी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी गीता (35) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चौधरी और उसके परिवार ने गीता का फंदा काटकर उसे अस्पताल पहुंचा दिया था। बाद में कार्यवाही करते हुये पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की और चौधरी का बयान दर्ज करने के बाद गीता के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
इस बीच, गीता के पिता भानाराम चौधरी ने पुलिस को कुछ अहम जानकारी दी। गीता के पिता ने बताया कि सखाराम से गीता की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। भानाराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी दामाद उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था। गीता इसी तरह के झगडे के चलते एक बार राजस्थान अपने मायके भी आई थी, लेकिन भानाराम ने कुछ दिन बाद उसे फिर वापस भेज दिया। 14 अक्तूबर को भानाराम के साले ने फोन कर जानकारी दी कि गीता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। भानाराम ने साकीनाका पुलिस को पत्र लिखकर गीता को आत्महत्या के लिये मजबूर करने का आरोप लगाते हुये जांच की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम की भी मांग की थी। रविवार को गीता के पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी हत्या की गई है। लिहाजा पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सास-ससुर के खिलाफ भी जल्द ही कार्यवाही की उम्मीद है।

Editorial
Next Story
Related News
X
