✕
अनासक्त भावना का विकास कार्यशाला आयोजित
By EditorialPublished on
अनासक्त भावना (detached spirit) का विकास कार्यशाला (workshop) का आयोजन मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में किया गया। साथ ही कन्या मंडल एवं महिला मंडल का दीपावली मिलन रखा गया।

x

मुंबई। अनासक्त भावना (detached spirit) का विकास कार्यशाला (workshop) का आयोजन मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में किया गया। साथ ही कन्या मंडल एवं महिला मंडल का दीपावली मिलन रखा गया। रंगोली एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता रखी गई। निर्णायक आशा राजावत एवं इशिका सुराणा थे। रितिका सिसोदिया, अदिति धाकड़ एवं कन्या मंडल संयोजिका रेखा कच्छारा ने गेम खिलवाए। स्वागत मंडल अध्यक्ष वनीता धाकड़ ने किया। संगीता बोलिया, पुष्पा कच्छारा, सविता कच्छारा ने महावीर स्तुति की प्रस्तुति दी। मीना सुराणा, रुचि बोराणा ने विचार रखे। मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार ने दीपावली के महत्व एवं रहस्य बताये। संचालन मंत्री संगीता राठौड़ एवं आभार पूजा दोषी ने किया।
Next Story
Related News
X

