✕
फंदे से लटककर विवाहिता ने की खुदकुशी ससुरालवालों पर हत्या का आरोप !
By EditorialPublished on
नवविवाहिता की खुदकुशी (suicide) के मामले में मृतक नवविवाहिता के पिता ने ससुरालवालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उनकी बेटी की हत्या कर इसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की है।

x

मुंबई। नवविवाहिता की खुदकुशी (suicide) के मामले में मृतक नवविवाहिता के पिता ने ससुरालवालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उनकी बेटी की हत्या कर इसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की है।
साकीनाका पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। नारंगी उर्फ गीता सकाराम चौधरी मूलत: राजस्थान की रहने वाली है। 15 साल पहले उसकी शादी साकीनाका में रहने वाले सकाराम अचलाराम चौधरी से हुई थी। उसने अपने पिता को बताया था कि उसका पति और ससुराल वाले पिछले कुछ सालों से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। 14 अक्टूबर को गीता ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन मृत महिला के पिता का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।
Next Story
Related News
X

