Lawrence Bishnoi
पुणे। पुणे में एक बड़े जाने-माने ज्वेलर्स शॉप के मालिक को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के नाम से धमकी मिली है। धमकी में 10 करोड़ रुपए की मांग भी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से पुणे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया है, कि उन्होंने एक बड़े ज्वेलर्स शॉप के ओनर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में ऐसा बताया गया है कि सराफा व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ईमेल के जरिए 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।
फिलहाल पुणे पुलिस ने इसकी जांच साइबर डिपार्टमेंट को सौंप दी है। इस मामले में फिलहाल किसी भी प्रकार से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह धमकी बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई या नहीं। धमकी किस व्यापारी को मिली इस बात की जानकारी फिलहाल पुलिस के किसी भी अधिकारी की तरफ से नहीं दी गई है, लेकिन उन्होंने बताया है कि इस व्यापारी को शहर में लोग अच्छी तरह से जानते हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के भी गिरोह से कथित संबंध हैं।
Editorial

Editorial

Next Story