✕
आरईसी का राजस्थान सरकार के साथ 3 लाख करोड़ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
By EditorialPublished on
आरईसी लिमिटेड ने राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट (Rising Rajasthan Investors Meet) के दौरान राजस्थान सरकार (Rajasthan government) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन के अनुसार, आरईसी छह वर्षों की अवधि के लिए विद्युत और गैर-विद्युत अवसंरचना में परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए सालाना 50,000 करोड़ रुपये (20,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर) प्रदान करेगा।

x

दिल्ली। आरईसी लिमिटेड ने "राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट" ("Rising Rajasthan Investors Meet") के दौरान राजस्थान सरकार (Rajasthan government) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन के अनुसार, आरईसी छह वर्षों की अवधि के लिए विद्युत और गैर-विद्युत अवसंरचना में परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए सालाना 50,000 करोड़ रुपये (20,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर) प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन का कुल मूल्य 3 लाख करोड़ रुपये है।
इस समझौता ज्ञापन पर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर, मुख्य सचिव सुधांश पंत की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान आरईसी के कार्यकारी निदेशक (पीएमडी एवं पी एंड एल) राहुल द्विवेदी तथा राजस्थान सरकार के सचिव देबाशीष प्रुस्ती द्वारा किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
