Devendra Fadnavis
मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा है कि राज्य में एक लाख से ज्यादा लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि फर्जी पहचान बताकर हिंदू लड़कियों को शादी के लिए बहलाया जा रहा है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि हाल के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 सीटों में से 14 में वोट जिहाद देखा गया। कोल्हापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, एक दशक पहले हम सोचते थे कि लव जिहाद की बात एक बार की घटना है। हमें लगा कि यह कोई साजिश नहीं है। अब हमने देखा है कि एक लाख से ज्यादा शिकायतें मिली हैं जिनमें हिंदू महिलाओं को दूसरे धर्मों के पुरूषों के साथ भागकर शादी के लिए फुसलाया गया है।
भाजपा नेता ने यहां वोट जिहाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने धुले लोकसभा सीट के नतीजों का हवाला दिया और कहा कि एमवीए उम्मीदवार मालेगांव सेंट्रल विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ सामूहिक मतदान की वजह से जीते। उन्होंने कहा, चुनाव परिणाम के अलावा असली चिंता कुछ लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास को लेकर है जो सोचते हैं कि अगर वे बड़ी संख्या में मतदान कर सकते हैं तो वे हिंदुत्ववादी ताकतों को हरा सकते हैं भले ही वे अल्पसंख्यक हों।
‘हिंदुत्व को जगाने की जरूरत'
फडणवीस ने कहा कि यह जागने का समय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, महाराष्ट्र में 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 14 सीटों पर वोट जिहाद हुआ। हिंदू धर्म ने कभी भी अन्य धर्मों का अपमान नहीं किया। सहिष्णुता हमारे खून में है। अगर कोई हिंदू विरोधी नेताओं को शीर्ष पदों पर बैठाने के लिए वोट कर रहा है तो मैं हिंदुत्व को जगाने की जरूरत पर जोर देने की जरूरत है।
Editorial

Editorial

Next Story