Bank of Maharashtra
मुंबई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान “कीर्ति पुरस्कार” प्रदान किया गया। इस वर्ष बैंक को “श्रेष्ठ गृह पत्रिका” श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया। गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से बैंक के कार्यपालक निदेशक आशीष पाण्डेय ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान मंच पर हरिवंश नारायण सिंह, राज्यसभा के उप सभापति तथा अंशुली आर्या, सचिव (राजभाषा), गृह मंत्रालय आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की महाप्रबंधक संतोष दुलड़ तथा उप महाप्रबंधक डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story