Gurudarshan Yatra
मुंबई। अणुव्रत समिति (Anuvrat Samiti) मुंबई की गुरु दर्शन यात्रा (Gurudarshan Yatra) आचार्य महाश्रमण के सम्मुख सूरत पहुंची। समिति अध्यक्ष रोशनलाल मेहता ने वर्ष भर के कार्यों को प्रस्तुत किया। मंत्री राजेश चौधरी ने गीतिका प्रस्तुत की। आचार्यश्री ने मंगल उद्बोधन दिया। साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा ने कहा कि अणुव्रत किसी धर्म, जाति या संप्रदाय के लिए नहीं है बल्कि यह मानव जाति के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है। साध्वी वर्या ने कहा कि अणुव्रत हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अणुव्रत पर्यवेक्षक मुनि मनन कुमार ने अणुव्रत संबंधी कार्यो की जानकारी दी। मुनि डॉ. अभिजीत ने एलिवेट की जानकारी दी। अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने विचार रखे। अणुविभा से दीपक डागलिया, रमेश धोका, मीडिया प्रभारी महावीर बड़ाला, निवर्तमान अध्यक्ष कंचन सोनी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोहरा, कोषाध्यक्ष ख़्यालीलाल कोठारी, मनोहर कच्छारा, किशोर धाकड़, सुशील हिरण, राकेश बोहरा, जितेंद्र, नवरत्न सेठिया, रमेश सोनी, नरेंद्र मूणोत, कैलाश परमार, डिम्पल हिरण, घेवर सुराणा, अनिल चंडालिया, रमेश राठौड़, रतन कच्छारा, कमलेश सिसोदिया, रमेश कोठारी, विमला हिरण, कल्पना मेहता, सुरेश मेहता, अरविंद सोनी, सुरेश बापना, देवेंद्र लोढ़ा, चंदन लुंकड़, विकास धाकड़, शांतिलाल, किशन राठौड़, दिनेश, हेमलता, अंजू कोठारी आदि की उपस्थिति रही। अणुविभा के सहमंत्री मनोज सिंघवी ने संचालन किया।
Next Story