✕
समीर वानखेड़े की हो सकती राजनीति में एंट्री!
By EditorialPublished on
इंडियन रिवेन्यू सर्विस (Indian Revenue Service) के अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) अब महाराष्ट्र की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वो सीएम एकनाथ शिंदे गुट की िशवसेना का दामन थाम सकते हैं। वहीं, अटकलें लगाई जा रही है कि वो मुंबई के धारावी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

x

मुंबई। इंडियन रिवेन्यू सर्विस (Indian Revenue Service) के अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) अब महाराष्ट्र की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वो सीएम एकनाथ शिंदे गुट की िशवसेना का दामन थाम सकते हैं। वहीं, अटकलें लगाई जा रही है कि वो मुंबई के धारावी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आईआरएस अधिकारी ने साल 2021 में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर का पद संभाला था। एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। समीर वानखेड़े ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को हिरासत में लिया था। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जेल भेजा गया था। वहीं, साल 2020 में समीर वानखेड़े ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर
हालांकि, आयर्न खान की गिरफ्तारी मामले में उनकी भूमिका को लेकर जमकर आलोचना हुई थी। एनसीबी ने समीर वानखेड़े समेत कई अफसरों पर विजिलेंस जांच बैठाई थी। इसके बाद सीबीआई ने समीर वानखेड़े समेत एनसीबी के कुछ अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने समीर वानखेड़े के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) और पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। मलिक ने आरोप लगाया था कि वानखेड़े ने सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा कर आईआरएस की नौकरी हासिल की थी। समीर वानखेड़े पर कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
Next Story
Related News
X

