✕
रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी, 20 लोगों को बनाया शिकार
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों ने भारतीय रेलवे (Railways) में लिपिक की नौकरी का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने कुल 20 लोगों को अपना शिकार बनाया।

x

मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों ने भारतीय रेलवे (Railways) में लिपिक की नौकरी का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने कुल 20 लोगों को अपना शिकार बनाया। नकद और ऑनलाइन माध्यम से ठगी की रकम हासिल की। सभी के खिलाफ खारघर पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। खारघर पुलिस थाने के प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 के बीच 20 लोगों से ठगी की। लोगों ने जब आरोपियों से नौकरी के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। बार-बार पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे। मगर आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद खारघर के रहने वाले सभी पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story
Related News
X

