✕
नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने
By EditorialPublished on 18 Oct 2024 5:30 AM IST
हरियाणा (Haryana) में नायब सैनी (Naiva Saini) ने दूसरी वार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि मुख्यमंत्री (Chief Minister) की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शामिल हुए।

x
पंचकूला (एजेंसी)। हरियाणा (Haryana) में नायब सैनी (Nayab Saini) ने दूसरी वार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि मुख्यमंत्री (Chief Minister) की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शामिल हुए।
शपथ ग्रहण में भाजपा (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ 18 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम भी पहुंचे थे। सीएम सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राहमण और एससी वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य विरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है। नए बनाए मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरवीर, महिपाल डांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणवीर गंगवा पिछली भाजपा सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं। भाजपा ने हरियाणा में उ.प्र., राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
