vidhansabha rajastan
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajastan) में होने वाले 7 विधानसभा उपचुनाव (Vidhansabha Election) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) ने अपने 3 सचिव प्रभारियों को विधानसभावार जिम्मेदारी आवंटित की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखिन्दर सिंह रंधावा ने सचिव प्रभारी चिरंजीव राव को झुंझुनूं जिले की झुंझुनूं, अलवर जिले की रामगढ़ एवं नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सचिव प्रभारी रूत्विक मकवाना को सलूम्बर एवं डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा क्षेत्र तथा सचिव प्रभारी पूनम पासवान को दौसा एवं टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
Editorial

Editorial

Next Story