✕
जूलरी शॉप से जूलरी चोरी
By EditorialPublished on
गोरेगांव (Goregoan) पश्चिम में एक स्टोन जूलरी शॉप में पौने दोन लाख रुपये कीमत की जूलरी चोरी (Jewelery theft) का मामला सामने आया है। 12 अक्टूबर को दोपहर में जूलरी शॉप में आईं दो अज्ञात महिलाएं और एक पुरुष 1 लाख 77 हजार रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए।

x

मुंबई। गोरेगांव (Goregoan) पश्चिम में एक स्टोन जूलरी शॉप में पौने दोन लाख रुपये कीमत की जूलरी चोरी (Jewelery theft) का मामला सामने आया है। 12 अक्टूबर को दोपहर में जूलरी शॉप में आईं दो अज्ञात महिलाएं और एक पुरुष 1 लाख 77 हजार रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए।
आभूषणों की गिनती करते समय इस चोरी का खुलासा हुआ। 13 अक्टूबर को दुकान प्रबंधक ने सीसीटीवी की जांच की तो यह स्पष्ट हो गया कि चोरी इन ग्राहकों ने ही की है। स्टोर मैनेजर कल्पेश सोलंकी का आरोप है कि आरोपी ने 23 ग्राम वजनी चूड़ी चुरा ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि शॉप में दाखिल महिलाओं ने कार्यरत महिलाओं से स्वर्णाभूषण दिखाने को कहा। स्वर्णाभूषण पसंद करने के दौरान ही महिलाओं ने हाथ की सफाई दिखाते हुये इस चोरी को अंजाम दिया।
बांगुर नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 3(5), 305 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
Related News
X

