Predator drones
नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका (America) और भारत (India) के बीच मंगलवार को 32 हजार करोड़ की डिफेंस डील (defense deal) फाइनल हो गई है। इसके तहत भारत 31 प्रीडेटर (Predator drones) (एमक्यू-9वी हंटर किलर ड्रोन) (Hunter Killer Drone) ड्रोन अमेरिका से खरीदेगा। ये ड्रोन तीनों सेनाओं को दिए जाएंगे। इसके मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के लिए देश में ही फैसिलिटी बनाई जाएगी। दोनों देशों के सीनियर अफसरों ने मंगलवार को डील पर दस्तखत किए गए। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में यह डील फाइनल हुई थी।
15 ड्रोन नौसेना और बाकी सेना-एयरफोर्स में बंटेंगे
एमक्यू-प्रवी प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9 रीपर ड्रोन अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स भारत को ये का ही एक वैरिएंट है। रीपर ड्रोन से हेलफायर ड्रोन देगी। इन्हें चेन्नई में आईएनएस राजानी, पोरबंदर और गुजरात के सरसावा में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा यूपी के गोरखपुर में भी तैनात किया जाएगा। इंडियन नेवी को 15 सी गार्जियन ड्रोन मिलेंगे। एयरफोर्स और आर्मी को ऐसे S-S ड्रोन मिलेंगे।
हेलफायर मिसाइल से लैस, इसी से मारा गया था अलजवाहिरी
मिसाइल को लॉन्च किया जा सकता है। अमेरिकी ने इसी हेलफायर मिसाइल से जुलाई 2022 में काबुल में अलकायदा के लीडर अल-जवाहिरी को मारा था। यह ड्रोन करीव 35 घंटे हवा में रह सकता है। यह फुली रिमोट कंट्रोल है। इसके लिए दो लोगों की जरूरत पड़ती है। यह एक बार उड़ान भरने के बाद 1900 किलोमीटर क्षेत्र की निगरानी कर सकता है। यह एक घंटे में 482 किलोमीटर उड़ सकता है। इसके पंखों की लंबाई 65 फीट 7 इंच और इसकी ऊंचाई 12 फीट 6 इंच होती है।
एलएसी बॉर्डर पर चीन की हर चालाकी की निगरानी करेगा एमक्यू-१बी
भारत थल, जल और बायु तीनों सेना के बेड़े में एमक्यू-9वी (MQ-9V Drone) ड्रोन को तैनात करना चाहता है।
Editorial

Editorial

Next Story