✕
ऊंची कीमतों ने सोने की चमक छीनी,दशहरे पर मांग में 10 फीसदी की गिरावट
By EditorialPublished on
सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी (High prices of gold) के चलते पिछले साल के मुकाबले इस साल दशहरे पर सोने की खपत में सीधे 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। दो राष्ट्रीय आभूषण संघों के अनुसार सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 14 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

x

मुंबई। सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी (High prices of gold) के चलते पिछले साल के मुकाबले इस साल दशहरे पर सोने की खपत में सीधे 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। दो राष्ट्रीय आभूषण संघों के अनुसार सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 14 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसका सोने की बिक्री और खपत पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्राहकों द्वारा स्वर्णाभूषणों की खरीद की बात करें तो इस पर ऊंची कीमतों का बुरा असर पड़ा है। पिछले साल दशहरे पर गोल्ड की कीमतें प्रति दस ग्राम 61,7000 रूपये थी जबकि अब इस साल विजयादशमी के अवसर पर 22.69 फीसदी की वृद्धि के साथ गोल्ड की कीमतें 75,700 पर पहुंच गई है।
गोल्ड को समृद्धि और संपत्ति का प्रतीक माना जाता है। भारतीयों में विजयादशमी जैसे पवित्र अवसरों पर गोल्ड की खरीदारी करने की बड़ी परंपरा रही है। दशहरे पर सोने की चेन, मंगलसूत्र और चूड़ियों – कंगन की खासी खरीदारी होती है। ग्राहकों ने इस साल डायमंड जड़ित जूलरी की भी ज्यादा खरीदारी की है। ग्राहकों ने 10 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की खरीदारी की है। ऐसे आभूषणों में गोल्ड की मात्रा कम रहती है। लिहाजा 18 कैरेट या 14 कैरेट गोल्ड आजकल ज्यादा मांग में हैं।
पॉलिश्ड डायमंड की कीमतों में भी इस साल गिरावट आई है। इसका कारण यह है कि वैश्विक स्तर पर इनकी मांग में कमी आई है। इसलिये डायमंड जूलरी पिछले साल के मुकाबले इस साल 5 से 10 फीसदी सस्ती हुई है।
इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक, मात्रा के अनुसार देखें तो दशहरे पर गोल्ड की खपत में 10 फीसदी गिरावट दर्ज है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, गोल्ड की कीमतें अगले साल दशहरे तक 85 हजार से 90 हजार तक प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

Editorial
Next Story
Related News
X
