✕
जैन साधु-संतों की पदयात्रा को मिलेगी पुलिस सुरक्षा
By EditorialPublished on
विशेष पुलिस महानिरीक्षक देवेन भारती ने जैन (Jain) साधु-संतों की पदयात्रा (Padyatra of Jain) के दौरान दुर्घटनाओं और हमलों को रोकने के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। राज्य में जैन साधु-संतों की पदयात्रा का आयोजन होता है। अक्सर इन पदयात्राओं के दौरान हाईवे पर कुछ दुर्घटनाएं होती हैं तो कुछ स्थानों पर असंतुष्ट सामाजिक तत्व जैन साधु-संतों पर हमला कर देते हैं। यही वजह है कि देवेन भारती ने अपने आदेश में कहा है कि सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को अपने अधिकार क्षेत्र में जैन साधु-संतों का दौरा

x
मुंबई। विशेष पुलिस महानिरीक्षक देवेन भारती ने जैन (Jain) साधु-संतों की पदयात्रा (Padyatra of Jain) के दौरान दुर्घटनाओं और हमलों को रोकने के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है।
राज्य में जैन साधु-संतों की पदयात्रा का आयोजन होता है। अक्सर इन पदयात्राओं के दौरान हाईवे पर कुछ दुर्घटनाएं होती हैं तो कुछ स्थानों पर असंतुष्ट सामाजिक तत्व जैन साधु-संतों पर हमला कर देते हैं। यही वजह है कि देवेन भारती ने अपने आदेश में कहा है कि सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को अपने अधिकार क्षेत्र में जैन साधु-संतों का दौरा होने पर समीक्षा करनी चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए। ये आदेश सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को दिए गए हैं। साथ ही खुफिया विभाग के आयुक्त शिरीष जैन ने भी इसी आशय का एक पत्र जारी किया है।
बजट चर्चा के दौरान भी उठी थी मांग
कांग्रेस (Congress) विधान परिषद सदस्य सत्यजीत तांबे ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को पत्र लिखा था। बजट पर चर्चा के दौरान उनसे इस बारे में मांग भी की गई थी। साथ ही महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अक्षय जैन ने भी इसके लिए प्रयास किया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
