✕
9 साल में 11 मैच, 3 शतक, 3 अर्धशतक
By EditorialPublished on
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 3 मैचों (Match) की टेस्ट सीरीज (test series) खेलने जा रही है जिसकी शुरूआत 16 अक्टूबर से होगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा जिसे विराट कोहली (Virat Kohli) का होम ग्राउंड भी कहा जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत (India) ने बांग्लादेश ( bangladesh) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 3 मैचों (Match) की टेस्ट सीरीज (test series) खेलने जा रही है जिसकी शुरूआत 16 अक्टूबर से होगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा जिसे विराट कोहली (Virat Kohli) का होम ग्राउंड भी कहा जाता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत (India) ने बांग्लादेश ( bangladesh) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था।
इस टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से जीत मिली थी, लेकिन कोहली का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। अब कोहली की कोशिश होगी कि वो कीवी टीम खिलाफ अपनी रिदम में वापस आएं क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर कोहली लय में आ जाते हैं तो ये उनके और भारतीय टीम के हित में होगा। कोहली का प्रदर्शन टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था और इस सीरीज से पहले आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। इन 9 साल में कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं।
कोहली ने इन 11 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45.57 की औसत के साथ $66 रन बनाए हैं। कोहली ने इस टीम के खिलाफ 3 शतक लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर 211 रन रहा है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने इस दौरान 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 866 रन बनाए हैं और इस टेस्ट सीरीज में अगर वो 134 रन बना लेते हैं तो वो इस टीम के खिलाफ टेस्ट में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे। कोहली से पहले इस टीम के खिलाफ टेस्ट में भारत की तरफ से सिर्फ 2 खिलाड़ियों ने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है। इन दो खिलाड़ियों में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। द्रविड़ ने टेस्ट में कीवी टीम के खिलाफ 15 टेस्ट में 1659 रन बनाए थे जबकि सचिन तेंदुलकर ने 24 टेस्ट में 1595 रन बनाए थे। कोहली 1000 रन बनाते ही कोहली और तेंदुलकर की एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
