✕
अपने सैनिकों को दक्षिणी लेबनान से निकाल लें
By EditorialPublished on
इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) से दक्षिणी लेबनान (South Lebanon) से अपनी शांति सेना को वापस बुलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी यूएनआईएफआईएल (लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल) और इजरायली सैनिकों दोनों के लिए खतरा पैदा कर रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के लिए एक मैसेज में नेतन्याहू ने कहा, यूएनआईएफआईएल को वापस लेने से इनकार करने का मतलब उन्हें हिज्बुल्लाह के हाथों में छोड़ना, जो उनके जीवन औ

x
अवीव (एजेंसी)। इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) से दक्षिणी लेबनान (South Lebanon) से अपनी शांति सेना को वापस बुलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी यूएनआईएफआईएल (लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल) और इजरायली सैनिकों दोनों के लिए खतरा पैदा कर रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के लिए एक मैसेज में नेतन्याहू ने कहा, यूएनआईएफआईएल को वापस लेने से इनकार करने का मतलब उन्हें हिज्बुल्लाह के हाथों में छोड़ना, जो उनके जीवन और हमारे सैनिकों की जान को खतरे में डालता है। उन्होंने जोर देकर कहा, यह हिज्बुल्लाह के गढ़ों और युद्ध क्षेत्रों से यूएन के शांति सैनिकों को हटाने का समय है। एक दिन पहले यूएनआईएफआईएल (UNIFIL) ने जानकारी दी थी कि दक्षिणी लेबनान में गोलियों की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र का एक और शांति रक्षक घायल हो गया है, जो हाल के दिनों में घायल होने वाला संयुक्त राष्ट्र का पांचवां शांति सैनिक था।

Editorial
Next Story
Related News
X
