car accident
नवीमुंबई। खार घर (Khar Ghar) में एक कार दुर्घटना (car accident) में एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। कार उसका साथी छात्र चला रहा था। लेकिन उसके पास लाइसेंस नहीं था। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे में मरने वाले छात्र की पहचान दर्श जैन (18) के रूप में हुई है और कार चालक छात्र अर्नव बिरारी (18), पक्ष सावरिया (18), यश मोर्या (18) और कुमारी एग्रीम पाराशर (18) घायल हो गए हैं। सभी खारघर पेठपाड़ा स्थित एनएमआईएम कॉलेज में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के पहले वर्ष के छात्र हैं।
अर्नव ने 8 अक्तूबर को अपने पिता की कार कॉलेज लाई थी। दोपहर करीब सवा एक बजे वह चार दोस्तों के साथ कार में सैर के लिये निकला था। गडढे से बचने की कोशिश में अर्नव की कार डिवाइडर से टकराई और कार का संतुलन बिगड़ गया। कार रोकने के लिये अर्नव ने ब्रेक लगाने की कोशिश में एक्सीलरेटर दबा दिया जिसके बाद यह हादसा हो गया।
Editorial

Editorial

Next Story