Dr.Ketaki Tai Patil
जलगांव : जलगांव शहर में भाजपा महिला मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्षा, डॉ. केतकी पाटील (Dr. Ketki Patil) की संकल्पना और बाल भीम व्यायाम स्कूल मित्र मंडल, आंबेडकर नगर (जलगांव) के सहकार्य से जलगांव में 9 अक्टूबर को डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर समाज मंदिर में ‘कन्या सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन कियां गयां था| उपस्थित कन्याओं के चरण धो कर उन्हें मिठाई तथा ५ नोटबुक, नेलपॉलिश, बिंदी आदि वितरित की गई| इस कार्यक्रम में बच्चे ख़ुशी से सहभागी होते हुए दिखाई दिए| उपस्थित अभिभावकों और नागरिकों में भी उत्साह दिखाई दिया।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध, रमाई आंबेडकर, सावित्रीबाई फुले इन्हें पुष्पहार अर्पण करने के साथ कन्या सन्मान कार्यक्रम की शुरुवात हुई| भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.केतकी पाटील, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रेखा वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा महानगर प्रमुख भारती सोनवणे, माजी महापौर सीमा भोळे, नंदा सोनवणे, खुशबू बनसोडे, जिजाबाई सोनवणे, ज्योती सोनवणे, कविता सोनवणे, सोनाली सोनवणे, प्रकाश सोनवणे, मयूर सोनवणे, कमलाकर बनसोडे, किरण सोनवणे, मोहित बनसोडे, राहुल सोनवणे, सचिन सोनवणे, शरद सपकाळे ये प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे|
Editorial

Editorial

Next Story