✕
720 करोड़ के फर्जी चालान के जरिये 2 कारोबारियों ने किया 140 करोड़ का फर्जीवाडा
By EditorialPublished on
जीएसटी विभाग के मुंबई डिवीजन ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। कारोबारियों पर फर्जी चालान के जरिये जीएसटी विभाग से 140 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का आरोप है। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों में से एक पालघर का और दूसरा ठाणे का रहनेवाला है।

x

मुंबई। जीएसटी विभाग के मुंबई डिवीजन ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। कारोबारियों पर फर्जी चालान के जरिये जीएसटी विभाग से 140 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का आरोप है। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों में से एक पालघर का और दूसरा ठाणे का रहनेवाला है।
इनमें से पहले मामले में पालघर के अशोक हीरालाल ओझा नाम के कारोबारी ने 70 फर्जी कंपनियां बनाईं थी। इन कंपनियों से माल की कोई आवक या जावक नहीं हुई। लेकिन उन्होंने माल के लेन-देन को कागज पर दर्शाते हुए जीएसटी विभाग में इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए रिटर्न दाखिल किया। इसके लिए उसने 320 करोड़ रुपये के नकली चालान पेश किये थे। इसके जरिए आरोपी ने कुल 48 करोड़ रुपये की अवैध रकम आईटीसी के नाम पर हासिल की। ऑडिट के दौरान जब मामले का खुलासा हुआ तो आरोपी को 10 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी कारोबारी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
92 करोड़ का इनपुट क्रेडिट
इसी तरह के एक अन्य मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने हितेश वासा नाम के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसने 22 फर्जी कंपनियां बनाईं और जीएसटी विभाग को 400 करोड़ रुपये के नकली चालान पेश कर उस पर 92 करोड़ रुपये का इनपुट क्रेडिट प्राप्त किया। ऑडिट के दौरान उसका मामला भी सामने आया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
