✕
मोबाइल वेटरनरी यूनिट का हुआ लोकार्पण
By EditorialPublished on
आका वाली ढाणी स्थित पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) के ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक चिड़ावा की मोबाइल वेटरनरी यूनिट (Mobile Veterinary Unit) का लोकार्पण मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के जिला महामंत्री राजेश दहिया विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा ने किया। प्रभारी डॉ राजेश सिंगला ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 536 मोबाइल वेटरनरी यूनिट कार्यरत हैं। इसमें जिला झुंझुनू में 12 मोबाईल यूनिट कार्यरत है। चिड़ावा ब्लॉक स्तर पर भी एक मोबाइल वेटरनरी यूनिट कार्यरत रहे

x

चिड़ावा (प्रा.सं.)। आका वाली ढाणी स्थित पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) के ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक चिड़ावा की मोबाइल वेटरनरी यूनिट (Mobile Veterinary Unit) का लोकार्पण मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के जिला महामंत्री राजेश दहिया विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा ने किया। प्रभारी डॉ राजेश सिंगला ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 536 मोबाइल वेटरनरी यूनिट कार्यरत हैं। इसमें जिला झुंझुनू में 12 मोबाईल यूनिट कार्यरत है। चिड़ावा ब्लॉक स्तर पर भी एक मोबाइल वेटरनरी यूनिट कार्यरत रहेगी। प्रत्येक एक लाख पशुओं पर एक मोबाइल वेटरनरी यूनिट काम करेगी। पशुपालक द्वारा अपने बीमार पशु के इलाज के लिए 1962 पर कॉल करने पर कॉल सेंटर जयपुर से मोबाइल वैन में कार्यरत अधिकारी के पास मैसेज वह कॉल आएगा एवं मोबाईल यूनिट टीम द्वारा पशुपालक के घर जाकर पशु का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।
इस मोबाइल वैन के चलने से जहां एक तरफ गरीब पशुपालक को फायदा होगा, वहीं दूसरी ओर पशुपालक को घर पर उपचार मिल सकेगा। राजेश दहिया द्वारा इस मौके पर पशुपालकों को ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ उठाने के लिए कहा गया।अंत में प्रभारी डॉ. राजेश सिंगला द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर स्टाफ के डॉ. विश्वदीप स्वामी, राम बिहारी, नजेंद्र सिंह, सुभाष, संगीता लमोरिया, पृथ्वी सिंह, मुबारक अली, दिनेश व राजेश राव सहित अन्य लोग मौजूद थे। वैन प्रभारी विष्णुसिंह एवं ड्राइवर विजेंद्र का मुख्य अतिथि राजेश दहिया द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
