✕
हार्दिक पांड्या आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बनने के करीब पहुंचे
By EditorialPublished on
भारत (India) और बांग्लादेश (bangladesh) के बीच खेली जा रही टी20 मैचों की सीरीज के बीच आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। टीम इंडिया (Team India) के स्टार खिलाड़ियों में शुमार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने ऑलराउंडर्स की लिस्ट में लंबी छलांग मार्र है। बांग्लादेश के खिलाफ अगर हार्दिक ने अच्छा खेल दिखाया ते वे दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन सकते हैं। उनसे आगे अब दो ही खिलाड़ी हैं। आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टी20 (T20) रैंकिंग में ऑलराउंडर्स की लिस्ट में इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन पहले नंबर पर
_202410101144549327.jpg)
x
भारत (India) और बांग्लादेश (bangladesh) के बीच खेली जा रही टी20 मैचों की सीरीज के बीच आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। टीम इंडिया (Team India) के स्टार खिलाड़ियों में शुमार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने ऑलराउंडर्स की लिस्ट में लंबी छलांग मार्र है। बांग्लादेश के खिलाफ अगर हार्दिक ने अच्छा खेल दिखाया ते वे दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन सकते हैं। उनसे आगे अब दो ही खिलाड़ी हैं। आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टी20 (T20) रैंकिंग में ऑलराउंडर्स की लिस्ट में इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 253 की है। वहीं दूसरे नंबर पर नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी हैं। उनर्क रेटिंग 235 की है। भारत के हार्दिक पांड्या एक साथ चार स्थानों की छलांग लगातार सीधे नंबर तीन पर पहुंच गए हैं उनकी रेटिंग इस वक्त 216 की है। इससे पहले भी वे नंबर एक पर रह चुके हैं, लेकिन इसके बाद नीचे चले गए थे। अब फिर से उन्होंने छलांग लगानी शुरू कर दी है।
हार्दिक पांड्या के आगे जाने से इन खिलाड़ियों का नुकसान
हार्दिक पांड्या के आगे जाने से कई खिलाड़ियों के नुकसान हुआ है। वे मार्कस स्टॉयनिस अब 211 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर चले गए हैं, उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी एक स्थान क नुकसान हुआ है, वे अब 208 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर हैं वानिंदु हसरंगा एक स्थान के नुकसान के साथ अब नंबर 6 पर हैं उनकी रेटिंग 206 की है। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी भी एक स्थान नीचे आए हैं। वे 205 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर हैं। इसके अलावा टॉप की रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने बॉल और बैट से शानदार खेल दिखाया है।
Next Story
Related News
X

