✕
डोंबिवली में महामंगलकारी अनुष्ठान की तैयारियाँ
By EditorialPublished on
डोंबिवली में 2 सितंबर को महासती कुमुदलता महाराज के सानिध्य में होने जा रहे महामंगलकारी अनुष्ठान (Mahamangalkari ritual) की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत व चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डाँगी ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए यह अनुष्ठान हो रहा है।

x

मुंबई। डोंबिवली में 2 सितंबर को महासती कुमुदलता महाराज के सानिध्य में होने जा रहे महामंगलकारी अनुष्ठान (Mahamangalkari ritual) की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत व चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डाँगी ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए यह अनुष्ठान हो रहा है। कोषाध्यक्ष धर्मेश मादरेचा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर अनुष्ठान समिति के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल जाकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर बन रहे विशाल डोम में बैठक व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और अतिथि सत्कार व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया। विभिन्न राज्यों से पदाधिकारियों के मुंबई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अनुष्ठान सफल बनाने व्यवस्था समिति के राजेंद्र चपलोत, लोकेश कागरेचा, देवीलाल बोहरा, किरण बम्ब, इन्दरमल वडालमीया, कालुलाल बोहरा, महावीर सुराणा, राकेश चपलोत, राकेश पालरेचा, राजेश वदामा, आशीष बोहरा, हितेश सिसोदिया, जोनू मारु, सुमित बापना जुटे हैं।
Next Story
Related News
X

