shami
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Indian fast bowler Mohammed Shami) इंग्लैंड (England) के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। टखने की चोट के बाद से उन्होंने गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं की है। 25 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज में 5 टेस्ट होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, शमी ने अभी तक गेंदबाजी भी शुरू नहीं की है, उन्हें एनसीए जाकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी स्क्वॉड से बाहर हो सकते है। वे हर्निया से पीड़ित हैं और उन्हें सर्जरी की जरूरत है। हर्निया के ऑपरेशन के बाद उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए भी आठ-नौ सप्ताह तक का समय लग सकता है। उम्मीद है कि वह आईपीएल के दौरान फिट हो जाएंगे। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिलहाल स्क्वॉड जारी नहीं किया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे शमी
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) हाल ही में हुए साउथ अफ्रीका (South Africa) के दौरे पर टीम के साथ नहीं गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जब टेस्ट टीम का ऐलान किया था, तब वो स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन बाद में बोर्ड ने बताया कि शमी फिट नहीं होने की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की जगह आवेश खान को टीम में जगह मिली थी।
पहला टेस्ट हैदराबाद में होगा
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 25 जनवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी। इंग्लैंड 5 टेस्ट खेलने के लिए भारत आएगी। दोनों टीमों के बीच भारत में 3 साल बाद टेस्ट सीरीज होगी, 2021 में पिछली सीरीज टीम इंडिया ने 3-1 के अंतर से जीती थी। पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। इस बार बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टीम भारत आएगी। स्टोक्स की कसानी में टीम अपने आक्रामक बैटिंग अप्रोच से न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज हरा चुकी है।
Editorial

Editorial

Next Story