pm modi
वाराणसी (एजेंसी)। 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसका पहला न्योता काशी (Kashi) के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को दिया गया। इसके बाद दुनिया भर में 8 हजार लोगों को निमंत्रण मिला। वाराणसी से पुजारियों, विद्वानों, कलाकारों, संतों और महंतों को मिलाकर करीब 250 से ज्यादा लोग अयोध्या जाएंगे। इनमें काशी प्रांत के 60 और वाराणसी महानगर के 28 खास मेहमान ऐसे हैं, जिन्हें प्राण-प्रतिष्ठा और दर्शन-पूजन के लिए न्योता मिला है। इन नामों को देखने के बाद पता चला कि ये अक्सर वाराणसी में होने वाली प्र.म. मोदी की प्रबुद्ध वर्ग बैठकों में शामिल हुए। कोई चुनाव में उनका प्रस्तावक, तो कोई उनके स्वच्छता अभियान के 9 रत्नों में रहा। या फिर उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स और दूसरे अभियानों से जुड़े हैं। इनमें से ज्यादातर प्र.म. मोदी से सीधे तौर पर मिल चुके हैं। इनमें 8 ऐसे हैं, जिन्हें पद्मविभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इन आमंत्रितमेहमानों का प्रधानमंत्री मोदी से कुछ खास कनेक्शन रहा है। इस लिहाज से इन्हें मोदी की स्पेशल-28 टीम भी कहा जा रहा है।
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा में आ रहे सभी 8 हजार मेहमान एक साथ एक ही तरह की कुर्सी पर बैठेंगे। किसी संत का आसन, छत्र, चमर, सिंहासन मंदिर तक नहीं जाएगा। हर जाति और वर्ग के साधु-संत और धर्माचार्य पधारेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story