✕
गणतंत्र दिवस परेड पर: वायुसेना दल का हिस्सा बनेंगी महिला अग्निवीर
By EditorialPublished on
महिला अग्निवीर (Women Agniveer ) वायु सैनिक (airman) इस साल के गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड (Parade) के लिए भारतीय वायु सेना दल (Indian Air Force Team) का हिस्सा होंगी। भारतीय वायु सेना की तरफ से यह जानकारी दी गई। बता दें कि इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस के परेड में कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी (NCC) गणतंत्र दिवस शिविर में हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें महिला कैडेटों की भागीदारी बढ़ेगी। रक्षा मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा कि पूर्वोत्तर की 45 लड़कियों वाला एक बैंड पहली बार इस शिविर में भाग ले रहा

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। महिला अग्निवीर (Women Agniveer ) वायु सैनिक (airman) इस साल के गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड (Parade) के लिए भारतीय वायु सेना दल (Indian Air Force Team) का हिस्सा होंगी। भारतीय वायु सेना की तरफ से यह जानकारी दी गई। बता दें कि इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस के परेड में कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी (NCC) गणतंत्र दिवस शिविर में हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें महिला कैडेटों की भागीदारी बढ़ेगी। रक्षा मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा कि पूर्वोत्तर की 45 लड़कियों वाला एक बैंड पहली बार इस शिविर में भाग ले रहा है। इस बैंड के सदस्य 13 से 15 आयु वर्ग के हैं, जो पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश के हर कोने तक एनसीसी की पहुंच का प्रदर्शन करते हैं। पिछले साल 2023 में गणतंत्र दिवस के परेड में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से आए 710 लड़कियों सहित कुल 2,155 कैडेटों ने भाग लिया था। इसके अलावा इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा बलों की दो महिला टुकड़ियों के मार्च करने का कार्यक्रम है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, 144 कर्मियों सहित एक टुकड़ी में सभी महिला सैनिक मौजूद होंगी, जिनमें 60 सेना से और शेष भारतीय वायु सेना और नौसेना से रहेंगी। वहीं, एक अन्य महिला दल सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय से होगा, जिसमें सैन्य नर्सिंग सेवाओं की नर्से शामिल होंगी और परेड में उनका नेतृत्व महिला डॉक्टर करेंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
