✕
मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह विधानसभा चुनाव हारे
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में विधायक चुने (Vidhansabha Election) जाने से पहले मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह (Surendra Pal Singh) टीटी चुनाव (TT Election) हार गए हैं। श्रीकरणपुर (Srikaranpur) विधानसभा सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस (congress) के रूपिंदर सिंह कुन्नर ने 11261 वोटों से हरा दिया है। यह नतीजे सोमवार को आए। गौरतलब है कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही भाजपा ने सरकार में राज्य मंत्री बना दिया था। राजस्थान में ऐसा पहली

x
श्रीगंगानगर (एजेंसी)। राजस्थान (Rajasthan) में विधायक चुने (Vidhansabha Election) जाने से पहले मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह (Surendra Pal Singh) टीटी चुनाव (TT Election) हार गए हैं। श्रीकरणपुर (Srikaranpur) विधानसभा सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस (congress) के रूपिंदर सिंह कुन्नर ने 11261 वोटों से हरा दिया है। यह नतीजे सोमवार को आए। गौरतलब है कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही भाजपा ने सरकार में राज्य मंत्री बना दिया था। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विधायक बनने से पहले मंत्री बने नेता चुनाव हार गए हों। नवंबर में हुए राजस्थान के विधानसभा चुनाव में श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण टाल दिया गया था। जीत के बाद रूपिंदर कुन्नर भावुक हो गए। उन्होंने पिता गुरमीत की तस्वीर के आगे मत्था टेका तो रो पड़े। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर ही लड़ रहे थे। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने रूपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश भाजपा की तानाशाही पर तमाचा है। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने कहा + कि हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। कुत्रर को 94761 और टीटी को 83500 वोट मिले।
तीसरे राउंड से पीछे चल रहे थे टीटी : डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ( Dr. Bhimrao Ambedkar Government PG College) में सोमवार को काउंटिंग हुई थी। इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान हुआ था। + चुनाव जीतने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार (Bhajanlal sarkar) में मंत्री बनाने से यह सीट चर्चा में बनी हुई थी। परिणाम से तय हो गया कि अब टीटी मंत्री पद पर बरकरार नहीं रहेंगे। इस चुनाव परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी थीं। 18 राउंड में मतगणना पूरा हुआ था। टीटी पहले दो राउंड में आगे थे, लेकिन तीसरे राउंड से लगातार पीछे होते चले गए थे।
विधायक बनने से पहले मंत्री बनाए गए थे टीटी
टीटी को विधायक बनने से पहले भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था और चार अहम विभाग भी दिए गए थे। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा के सत्ता में आने के बाद भजनलाल सरकार की यह पहली बड़ी परीक्षा थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
