✕
उद्धव ठाकरे के निशाने पर एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के निशाने पर अब सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) आ गए हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे कल्याण लोकसभा (Kalyan Lok Sabha) सीट पर चुनाव प्रचार करने वाले हैं। बता दें कि श्रीकांत शिंदे को शिकस्त देने के इरादे से उद्धव ठाकरे इस लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। उद्धव ठाकरे 13 जनवरी को कल्याण लोकसभा सीट का दौरा करने पहुंचेंगे। इस दौरान ठाकरे शिवसेना शाखाओं का दौरा करेंगे। इसके बाद वो कल्याण के पुर

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के निशाने पर अब सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) आ गए हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे कल्याण लोकसभा (Kalyan Lok Sabha) सीट पर चुनाव प्रचार करने वाले हैं। बता दें कि श्रीकांत शिंदे को शिकस्त देने के इरादे से उद्धव ठाकरे इस लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। उद्धव ठाकरे 13 जनवरी को कल्याण लोकसभा सीट का दौरा करने पहुंचेंगे। इस दौरान ठाकरे शिवसेना शाखाओं का दौरा करेंगे। इसके बाद वो कल्याण के पुराने शिवसैनिकों से भी मिलेंगे। बता दें कि कल्याण मराठी बहुल इलाका है। साथ ही यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट हुआ करती थी। लेकिन 90 के दशक में शिवसेना ने भाजपा से यह सीट गठबंधन के शर्तों के तहत ले ली। बता दें कि श्रीकांत शिंदे इस सीट से 2 बार सांसद रह चुके हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे के बेटे ने केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि दक्षिणी मुंबई के गिरगांव में शिवेसना यूबीटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान शिवसेना यूबीटी के दो अन्य सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई भी मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
