✕
रोहित होंगे कप्तान, विराट की भी वापसी
By EditorialPublished on
अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ तीन टी20 (T20) मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की 13 महीनों बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। 2022 टी20 विश्व कप

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ तीन टी20 (T20) मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की 13 महीनों बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से न तो रोहित और न ही कोहली ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है। दोनों की वापसी से इतना तय माना जा रहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में ये खेलते नजर आएंगे। अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को चोट के कारण नहीं चुना गया है। रोहित के अलावा, विराट कोहली और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है, जबकि केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा को टीम में जगह नहीं दी गई है। टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को मोहाली में होगी। 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। उसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 17 तारीख को बेंगलुरु में आयोजित होगा। जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है।
सूर्या, हार्दिक, गायकवाड़ चोटिल, राहुल, जड़ेजा अय्यर बाहर
जोहान्सबर्ग में चोटिल हुए थे सूर्यकुमार
सूर्यकुमार और हार्दिक दोनों के आईपीएल से वापसी की उम्मीद है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका टी20 में भारत का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार को जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके टखने की सर्जरी हुई है और उम्मीद है कि वह कुछ महीनों में ट्रेनिंग पर लौट आएंगे।
अय्यर को नहीं मिली जगह
श्रेयस अय्यर को टीम में मौका नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि चयनकर्ता आगामी टी20 विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे युवाओं के अच्छे प्रदर्शन से ऐसा लगता है कि अय्यर को जून में होने वाले मेगा इवेंट में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा।
विश्व कप में चोटिल हुए थे हार्दिक
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। चयनकर्ता चाहते होंगे कि उनकी पहली पसंद के सभी 15 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हों, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। हार्दिक नवंबर में वनडे विश्व कप के दौरान पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए हैं।
मिल और सैमसन की वापसी
भारत की 16 सदस्यीय टीम में ओपनर शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी लौटे हैं। जितेश शर्मा अन्य विकेटकीपिंग ऑप्शन हैं। सैमसन अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरूद्ध तीसरे और अंतिम वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली थी। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक बार फिर टी20 में जगह नहीं मिली। उन्होंने आखिरी टी20 आई मुकाबला अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के सामने खेला था। दक्षिण अफ्रीका के एक महीने लंबे दौरे के बाद धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और अवेश खान अब पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। चोटिल हार्दिक की जगह शिवम दुबे को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में चुना गया है, जबकि रवींद्र जाडेजा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। लेग स्पिनर के रूप में भारत के पास रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव का विकल्प है, सुंदर को ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में टीम में रखा गया है।
युवा पेस बैटरी पर भरोसा
सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने पेस युवा अटैक पर भरोसा जताया है। अफगानों के खिलाफ होम सीरीज में अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार की तिकड़ी पेस अटैक करेगी। टीम से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे नाम नहीं हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
