✕
केन्द्र में जाट आरक्षण की मॉग को लेकर महापंचायत आयोजित
By EditorialPublished on
कस्बा जनूथर में भरतपुर- धौलपुर के जाटों को केन्द्र में आरक्षण की मांग को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को कस्वा जनूथर के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूर्व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जाट समाज की महापंचायत हुई, महापंचायत में आगामी 17 जनवरी से जयचौली उच्चेन रेलवे ट्रैक के पास धरना दिये जाने का निर्णय लिया गया।

x
डीग (प्रा.सं.)। कस्बा जनूथर में भरतपुर- धौलपुर के जाटों को केन्द्र में आरक्षण की मांग को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को कस्वा जनूथर के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूर्व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जाट समाज की महापंचायत हुई, महापंचायत में आगामी 17 जनवरी से जयचौली उच्चेन रेलवे ट्रैक के पास धरना दिये जाने का निर्णय लिया गया।
पंचायत में पूर्व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यदि भरतपुर- धौलपुर के जाटों को केन्द्र में आरक्षण नहीं तो वोट भी नहीं का नारा बुलंद करते हुए बताया कि अभी राज्य में नई सरकार बनी है। इस सरकार को अपना कामकाज शुरू करने दें उसके बाद ग्यारह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान की मांग करेगा यदि सकारात्मक रवैया नहीं दिखाई देगा तो हम आगे की रणनीति पर काम करेंगे।
पंचायत में बयाना विधायक रितु बनावत ने जाटों की मांग को सही ठहराते हुए कहा कि वह समाज की मांग के लिए विधानसभा से लेकर सड़क तक समाज के साथ है उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ भरतपुर- धौलपुर के जाट ही आरक्षण से वंचित क्यों जबकि यहां कोई विशेष उन्नति के लिए अवसर नहीं हैं। पंचायत में हजारों की तादात में लोगों ने हाथ खड़े कर विश्वेंद्र सिंह का समर्थन किया और आरक्षण नहीं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं। पंचायत में नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी की ओर से रागिनी के माध्यम से जाट आरक्षण पर भी रागिनी प्रस्तुत की।
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतपाल सिंह चौधरी, जाट आरक्षण संघर्ष समिति हरियाणा के सदस्य सरदार मनोजसिंह दोहन रोहतक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल, प्रेमसिंह मदेरणा रहीमपुर उच्चेन, लोटन हवलदार आदि ने संबोधित किया। पंचायत में अरविंद सिंह कोरेर, नगरपालिका कुम्हेर के पूर्व चेयरमैन महेंद्रसिंह जाटव, नगर परिषद डीग सभापति निरंजन टकसालिया, सुभाष सरपंच नगला बीजा, राहुल सोगरवाल उवार, प्रताप सिंह महरावर, वीरा पहलवान, मुकेश चौधरी, सरपंच उदयसिंह दांतलौठी, करतार सिंह, राजेश चौधरी आदि मौजूद थे संचालन यतेन्द्र सिंह ने किया ।
- Jat Reservation Mahapanchayat Vishvendra Singh Bharatpur Dholpur Reservation Struggle Lok Sabha Elections Rajasthan Government Jat Reservation Mahapanchayat Bharatpur-Dholpur Vishvendra Singh Reservation Struggle Lok Sabha Elections Rajasthan Government Social Upliftment Political Activism Caste-based Politics Jat Reservation Demand

Editorial
Next Story
Related News
X
